न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में हुए कथित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवारको लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ईडी कार्यालय पहुंचे हैं. ईडी शराब घोटाले से जुड़े मामलों की रामेश्वर उरांव से पूछताछ करेगी और विधायक उनका जवाब देंगे. बता दें कि 2023 में ईडी ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 32 ठिकाने पर छापेमारी की थी, जिसमें रामेश्वर उरांव के घर में करीब 30 लाख रुपये मिले थे. इससे पहले सोमवार को रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव समेत कई अन्य लोग भी ईडी कार्यालय पहुंचे थे और ईडी ने उनसे पूछाताछ की थी. आज रामेश्वर उरांव से पूछताछ होगी.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की तीन 3 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होगा मतदान, TMC सांसदों के इस्तीफे के बाद सीट हुई है खाली