लातेहार के युवक के 3 माह से लापता होने के मामले में HC सख्त,  लातेहार एसपी को किया तलब

लातेहार के युवक के 3 माह से लापता होने के मामले में HC सख्त,  लातेहार एसपी को किया तलब

लातेहार के युवक के 3 माह से लापता होने के मामले में hc सख्त  लातेहार एसपी को किया तलब 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लातेहार पुलिस द्वारा उठाकर ले जाने वाले युवक के 3 माह से लापता होने के मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने लातेहार एसपी को तलब किया. कोर्ट ने एसपी से पूछा 3 माह हो गए और लापता युवक अबतक कहां है? कोर्ट ने मौखिक में कहा कि लगता है मामले की जांच  किसी स्वतंत्र एजेंसी को देना पड़ सकता है. लापता युवक के पिता के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे लातेहार पुलिस उनके पुत्र दिलीप कुमार को उठाकर ले गई थी. दूसरे दिन  थाना पहुंचने पर उन्हें भगा दिया गया. जिसकी शिकायत लातेहार एसपी से की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं आया. 

बाद में लातेहार  सीजेएम के समक्ष शिकायतवाद दर्ज कराया गया. उस दौरान पुलिस ने युवक के पिता को बुलाया और उनसे एक ब्लैंक कागज पर साईंन कर लिया. जिसके आधार पर एक फर्जी प्राथमिकी तैयार की गई, जिसमें कहा गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे को घर से जबरदस्ती उठा लिया है. इसमें उनके छोटे बेटे का भी फर्जी हस्ताक्षर था. इस फर्जी हस्ताक्षर वाले पेपर के आधार पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत की थी, जिसके आधार पर सीजेएम कोर्ट ने इस मैटर को ड्रॉप कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, पुलिस की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह