JKLM नेता तरुण महतो के हिरासत में प्रताड़ना मामले में आज HC में हुई सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या कहा

JKLM नेता तरुण महतो के हिरासत में प्रताड़ना मामले में आज HC में हुई सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या कहा

jklm नेता तरुण महतो के हिरासत में प्रताड़ना मामले में आज hc में हुई सुनवाई जानें कोर्ट ने क्या कहा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रह चुके तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई मामले में आज झारखंड हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान मामले में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरायकेला एसपी और प्रधान सचिव हेल्थ से जवाब मांगा है. कोर्ट ने सरायकेला एसपी को बताने को कहा है  कि उनके जिला में पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने के संबंध में क्या कार्रवाई हुई है. वहीं कोर्ट ने मामले में प्रधान सचिव हेल्थ से भी पूछा कि जिस मेडिकल ऑफिसर ने कोर्ट में तरुण महतो को पेश करने के समय फिट फॉर  कस्टडी का सर्टिफिकेट दिया था. उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कोर्ट ने इन दोनों अधिकारियों से 18 जून तक जवाब मांगा है. 2024 के चुनाव में तरुण महतो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के इचागढ़ प्रत्याशी बनाए जा चुके हैं. 19 नवंबर 2025 की रात में इचागढ़ पुलिस तरुण महतो को  पड़कर थाने ले गई थी. जहां हिरासत में उनकी बर्बरता से  पिटाई की गई थी. इचागढ़ पुलिस के द्वारा तरुण महतो को  थर्ड डिग्री टॉर्चर दी गई थी. .जिसको लेकर तरुण महतो की पत्नी की ओर से हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा गया था. जिस पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था.

यह भी पढ़ें: रांची में स्कूली छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ कार्रवाई, एक्शन में डीटीओ

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

झारखंड

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक