कोर्ट न्यूज

देवघर एम्स में बुनियादी सुविधाओं और संचालन से जुड़ी समस्याओं पर राज्य सरकार को 6 महीने में कार्रवाई करने का HC का निर्दे

सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, देवघर एम्स की आधारभूत सुविधाओं से जुड़ा मामला<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
देवघर एम्स में बुनियादी सुविधाओं और संचालन से जुड़ी समस्याओं पर राज्य सरकार को 6 महीने में कार्रवाई करने का HC का निर्दे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने एम्स में बुनियादी सुविधाओं और संचालन से जुड़ी समस्याओं पर राज्य सरकार को छह महीने में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डॉ. निशिकांत दुबे ने याचिका में उठाई थी मांग

  • डॉ. निशिकांत दुबे ने एम्स में फायर सेफ्टी, निर्बाध जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का मुद्दा उठाया था.
  • बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए विशेष सब-स्टेशन बनाने की भी की गई थी मांग. 
  • एम्स के लिए 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की भी मांग.
  • डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय जरूरी होने की दी थी दलील.

याचिकाकर्ता की ओर से सभी मुद्दों को शामिल करते हुए सिनॉप्सिस की दाखिल की गई थी. राज्य सरकार की ओर से दाखिल सप्लीमेंट्री काउंटर एफिडेविट पर भी अदालत ने विचार किया. सभी मुद्दों पर छह महीने के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का कोर्ट ने निर्देश दिया है. निर्देशों के अनुपालन की स्टेटस के लिए 13 मई को अगली सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिका निष्पादित की. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. जबकि सांसद निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा.

यह भी पढ़ें: किसी बच्चे को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना, जरूरतमंद को पढ़ाई में सहयोग देना समाज में बड़ा परिवर्तन लाएगा - राज्यपाल

संबंधित सामग्री

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026