हजारीबाग: तस्करों में मॉनसून से पहले कोयले का स्टॉक करने की होड़! प्रशासन पर उठे सवाल

हजारीबाग: तस्करों में मॉनसून से पहले कोयले का स्टॉक करने की होड़! प्रशासन पर उठे सवाल

हजारीबाग तस्करों में मॉनसून से पहले कोयले का स्टॉक करने की होड़ प्रशासन पर उठे सवाल

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग जिले में अवैध कोयले का कारोबार एक बार फिर बेलगाम होता नजर आ रहा है. बड़कागांव गोंदलपुरा के जोराकाट,सेहदा केरेडारी के कोले कंडाबेर, गिद्दी के लुरूँग्गा खपिया सहित कई क्षेत्रों में काले हीरे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. मॉनसून आने से पहले कोयला तस्करों ने बड़े पैमाने पर कोयले का भंडारण शुरू कर दिया है. 

बताया जा रहा है कि बंद पड़ी खदानों और आसपास के क्षेत्रों से कोयला निकालकर विभिन्न स्थानों पर स्टॉक किया जा रहा है, ताकि बरसात के दिनों में भी आपूर्ति प्रभावित न हो. सूत्रों के अनुसार, कोयला माफिया जंगल और ग्रामीण मार्गों का इस्तेमाल कर तस्करी को अंजाम देते है. इन रास्तों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयला बिहार और उत्तर प्रदेश की मंडियों तक पहुंचाया जाता है. कई स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग भी किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बंद खदान क्षेत्रों से कोयला निकालकर बाइक, साइकिल और छोटे वाहनों के जरिए डिपो तक पहुंचाया जा रहा है. वहां से ट्रकों के माध्यम से अन्य राज्यों में इसकी आपूर्ति की जा रही है. तस्करों ने कई इलाकों में अस्थायी भंडारण केंद्र भी बना लिए है, जहां बड़ी मात्रा में कोयला जमा किया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि अवैध कोयला कारोबार को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है. उनका कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

यह भी पढ़े: रांची: एक्शन मोड में नगर निगम, पंचशील नगर में 62 फीट नाले की खराब स्थिति पर जताई नाराजगी
 
संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर