हजारीबाग: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगभग 1800 पेटी बियर को किया नष्ट

हजारीबाग: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगभग 1800 पेटी बियर को किया नष्ट

हजारीबाग उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई लगभग 1800 पेटी बियर को किया नष्ट

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग के चान्हो क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी बियर को नष्ट किया है. विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 1800 पेटी बियर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसपर रोलर और बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया. यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई. 

बताया जा रहा है कि संबंधित बियर फैक्ट्री में बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन किया गया था, लेकिन पर्याप्त खपत नहीं होने के कारण यह स्टॉक गोदाम में ही पड़ा रह गया. छह महीने से अधिक समय तक बिक्री नहीं होने के कारण बियर एक्सपायर हो गई थी. नियमों के तहत एक्सपायरी उत्पादों को बाजार में बेचना अवैध होता है, इसलिए विभाग ने नष्टीकरण की कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर बियर नष्ट की गई. इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि समय-समय पर ऐसी कार्रवाई की जाती है ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़े: रांची: धुर्वा स्थित बिजली सब स्टेशन पर PLFI के नाम से फेंका गया पर्चा, लिफाफे के साथ एक जिंदा कारतूस लटकाया
 
संबंधित सामग्री

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी