हरिजन बस्ती गोलीकांड का खुलासा अमन कुमार गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

हरिजन बस्ती गोलीकांड का खुलासा अमन कुमार गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

नशे के कारोबार से जुड़ाव के कयास, पुलिस ने किया इंकार

हरिजन बस्ती गोलीकांड का खुलासा अमन कुमार गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
पश्चिमी सिंहभूम/डेस्कः- 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित हरिजन बस्ती में बुधवार (19 नवंबर) शाम करीब 4 बजे हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने फायरिंग के आरोप में अमन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से पिस्तौल से चलाई गई तीन गोली के खोखे भी बरामद किए गए थे.

गुरुवार को चक्रधरपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सह एसपी शिवम प्रकाश ने बताया कि विवाद आपसी झगड़े का नतीजा था. पुलिस के अनुसार हरिजन बस्ती निवासी मुकेश साव से मिलने शिकायतकर्ता मुकेश राम रवि और उसके दो साथी पहुँचे थे. उस समय मुकेश साव के साथ उसका दोस्त अमन कुमार भी मौजूद था. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर अमन कुमार का मुकेश राम रवि और उसके दो साथियों में विवाद बढ़ा, जिसके बाद अमन ने मुकेश साव से पिस्तौल मांगी.

मुकेश साव के पिस्तौल देने पर अमन ने मुकेश राम रवि सहित उसके दो साथियों को धमकाते हुए हवा में तीन राउंड फायरिंग की. फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल पड़े. तीनों युवक भी भाग खड़े हुए. खुद के पकड़े जाने के डर से अमन और मुकेश दोनों मौके से फरार हो गए.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए. इसके बाद मुकेश राम रवि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. और एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी शुरू की. देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता मिली और अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे आर्म्स एक्ट के तहत मामले में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.इस घटना के बाद अमन के साथी मुकेश साव का नाम भी चर्चाओं में है. स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मुकेश साव नशे के कारोबार और अवैध हथियार सप्लाई से जुड़ा रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल इस पहलू से इनकार कर रही है और मामले की जांच जारी है.पुलिस अब फरार मुकेश साव की तलाश में जुटी हुई है. घटना ने हरिजन बस्ती समेत पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल बना दिया है.

ये भी पढ़ेंः- बिहार की राजनीति में कैसे पिछड़ते गए लालू? नीतिश कुमार के आगे बढ़ते रहने की ये रही वजह..

संबंधित सामग्री

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

झारखंड

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

झारखंड

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

झारखंड

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन

झारखंड

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन