झारखंड में H1N1 की दस्तक, 24 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू

झारखंड में H1N1 की दस्तक, 24 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रिम्स और निजी लैबों की रिपोर्ट को मिलाकर अब तक 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

झारखंड में h1n1 की दस्तक 24 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच किए गए 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित लोगों में विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा भी शामिल हैं.

वहीं, निजी लैबों में भी रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं. माइक्रो प्रैक्सिस लैब में पिछले 10 दिनों में 16 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. रिम्स और निजी लैबों की रिपोर्ट को मिलाकर अब तक 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश संक्रमित मरीज हाल में दूसरे राज्यों या शहरों से लौटे हैं. घर आने के बाद उन्हें तेज बुखार, सर्दी-खांसी और गले में दर्द जैसे लक्षण हुए, जिसके बाद जांच में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई.

मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है. तेज बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में अपराधियों का तांडव, निर्माण साइट पर गोलीबारी और आगजनी, गार्ड गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा