गुमला: डुमरी में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गयी बैठक

गुमला: डुमरी में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गयी बैठक

गुमला डुमरी में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गयी बैठक

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

गुमला/डुमरी: ककड़ोलता आदिवासी धार्मिक स्थल पर 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्यकीय मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को टांगरडीह ग्राम स्थित झखरकुंबा भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अगुवा जगरनाथ भगत ने की.

बैठक में मुख्य रूप से मोहरलाल उरांव ने आगामी राज्यकीय मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ककड़ोलता आदिवासी धार्मिक स्थल पर लगने वाला यह राज्यकीय मेला हम सभी आदिवासियों के लिए गौरव और आस्था का विषय है. इस वर्ष मेले को पहले से अधिक भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए धार्मिक स्थल की विशेष सजावट, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

मोहरलाल उरांव ने आगे बताया कि इस राज्यकीय मेले की सफलता में प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों की अहम भूमिका होगी. मेले में आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के स्वागत की जिम्मेदारी अलग-अलग गांवों को सौंपी जाएगी, ताकि सभी लोग इस आयोजन से जुड़ सकें और सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह भरोसा दिलाया कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वे पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ निर्वहन करेंगे. साथ ही 23 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन शामिल हैं. जगरनाथ भगत ने कहा कि यह राज्यकीय मेला आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता को मजबूत करने का अवसर है और सभी लोग मिलकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे.

इस अवसर पर जितिया उरांव, अकलू भगत, बीरेंद्र भगत, पदुमन भगत, सुनील उरांव, रामेश उरांव, वासुदेव भगत, मीना देवी, ममता देवी, लीलावती देवी, अनुपा खलखो, आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड में बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने किया कंबल वितरण, ठंड में गरीबों के घर-घर पहुंचकर जाना हालचाल*

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास