धनबाद: धमाके के साथ धंसी जमीन, दरारों से निकला आग और जहरीला धुआं

भू-धंसान

धनबाद: धमाके के साथ धंसी जमीन, दरारों से निकला आग और जहरीला धुआं

आज गुरुवार सुबह लोदना क्षेत्र के बरारी छह नंबर बस्ती में जोरदार धमाके के साथ अचानक जमीन धंस गई.

धनबाद धमाके के साथ धंसी जमीन दरारों से निकला आग और जहरीला धुआं

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:

धनबाद में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रही बारिश के बीच डेंजर जोन और फायर एरिया में भू-धंसान और गोफ बनने का सिलसिला जारी है. आज गुरुवार को लोदना क्षेत्र के बरारी छह नंबर बस्ती में जोरदार धमाके के साथ अचानक जमीन धंस गई. जमीन पर गहरी दरारें पड़ गईं और इन दरारों से जहरीला धुआं निकलने के साथ आग की लपटें भी दिखाई दीं. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.

स्थानीय लोगों को आशंका है कि जमीन के नीचे लगी आग और जहरीली गैस का खतरा और बढ़ सकता है. खास बात यह है कि भू-धंसान वाली जगह के बिल्कुल पास से लक्ष्मी कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गुजरती है. ऐसे में अगर भू-धंसान का दायरा बढ़ा तो सड़क भी इसकी चपेट में आ सकती है.

वहीं स्थानीय नेता सबूर गोराई ने भू-धंसान के लिए कोयला खनन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र में भराई कराने का आश्वासन दिया है.

हालांकि स्थानीय लोगों की मांग है कि सिर्फ भराई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा. पहले जमीन के नीचे की स्थिति की जांच कर आग और जहरीली गैस के खतरे को खत्म किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके.

इसे भी पढ़ें: अपात्र राशन कार्डधारियों को आखिरी मौका! खुद नाम कटवाएं, वरना होगी वसूली

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.