घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा के चपका स्थित ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में राजस्थान से आए आठ सदस्यीय शिक्षाविदों की टीम ने रविवार को  स्कूल का अवलोकन किया. इस दौरान टीम ने विद्यालय में छात्रों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया और बच्चों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली. विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्य और आत्मविश्वासपूर्ण जवाबों से टीम के सदस्य काफी प्रभावित हुए.

टीम के वरिष्ठ सदस्य हरिकृष्ण शास्त्री ने कहा कि इतने सुदूरवर्ती क्षेत्र में विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाना बेहद सराहनीय है. उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की भी प्रशंसा की.

अवलोकन के दौरान राजस्थान से आए शिक्षाविदों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा भी लगाया.

इस मौके पर केशु भाई गोटी, धनजी भाई, वैभव भाई, हरिकृष्ण शास्त्री, दिनेश पटेल, राजेश प्रसाद, जयसुख भाई, हरीश भाई, सागर भाई सहित विद्यालय प्रबंधन के प्राचार्य अवधेश कुमार मिश्रा एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर