मैराथन

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

यह मैराथन दौड़ पलामू समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सिंगरा अमानत नदी पुल तक आयोजित की गई.

By : Dipali Kumari
पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पलामू जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ में उप विकास आयुक्त, जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न गणमान्य लोग, और बड़ी संख्या में बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने एक साथ कंधे से कंधا मिलाकर हिस्सा लिया और दौड़ लगाई.

यह मैराथन दौड़ पलामू समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सिंगरा अमानत नदी पुल तक आयोजित की गई. दौड़ संपन्न होने के बाद वहां व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया.
इस आयोजन के अंत में मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा अव्वल रहे सभी अभ्यर्थियों को पलामू के उपायुक्त ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का जिला प्रशासन हौसला अफजाई करता है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि इन प्रतिभावान बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे जूते और कपड़े, का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उन्हें ये वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर हमारे जिले का नाम रोशन कर सकें.

इसे भी पढ़ें: वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.