साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य समापन

साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य समापन

खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास जगाते हैं – गुरदेव सिंह

साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य समापन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 का समापन शनिवार को उत्साह और ऊर्जा के माहौल में हुआ . समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर गुरदेव सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है . उन्होंने कहा कि शुरुआती हार हमें सीख देती है और भविष्य के संघर्षों के लिए तैयार करती है .

समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया . उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए .

एनुअल स्पोर्ट्स मीट 26 नवंबर से शुरू हुई थी, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया . इस आयोजन में छात्रों को गोदावरी, नर्मदा, गंगा और ब्रह्मपुत्र हाउस में विभाजित किया गया था . सभी हाउस के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, लेकिन एक बार फिर गोदावरी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का ताज अपने सिर सजाया . वर्ष 2024 में भी गोदावरी हाउस चैंपियन रहा था .

खेल प्रतियोगिताओं में रोप स्किपिंग, शतरंज, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, बलून ब्लास्ट, बकेट बॉल, रिले रेस, 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ सहित कई आकर्षक मुकाबले आयोजित किए गए . अंतिम दिन टग ऑफ वॉर और वॉलीबॉल मैच ने विद्यार्थियों और दर्शकों में उत्साह भर दिया .

विद्यालय के प्राचार्य ने खेल महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और टीम का धन्यवाद किया . कार्यक्रम में हेड गर्ल साची चौधरी, हेड बॉय मनीष साहू, सीसीए कैप्टन आस्था जायसवाल, सीसीए वाइस कैप्टन दिवाकर सिंह के साथ हर्ष जायसवाल, उत्कर्ष दत्ता, कोयल गोराई और पुनपुन झा का विशेष योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: गांडेय में अन्नपूर्णा पूजा-मेला को लेकर समिति गठन, अगहन पूर्णिमा से मेले का होगा आयोजन

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का