न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के नवीन पुलिस केंद्र कांके रोड में दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हो रहा हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम है बल्कि पुलिसकर्मियों में टीम भावना और अनुशासन को भी मजबूत करता हैं.
इस प्रतियोगिता में दक्षिणी छोटानागपुर के पांच जिले रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा की टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता के दौरान 20 से अधिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल हैं. रांची पुलिस लाइन में आयोजित यह प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
यह भी पढ़े: औरंगाबाद में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम