न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके स्थित फुटबॉल मैदान, गोशाला न्यास, सुकुरहुट्टू, रांची में श्री शिवाला सेवा समिति, रांची द्वारा आयोजित प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धापूर्वक कथा का अनुश्रवण किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बंगाल चुनाव में जीत की दी बधाई