गावां में सरकारी चावल को लेकर बवाल, जांच से पहले दुकान से हटे बोरे! वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वायरल वीडियो

गावां में सरकारी चावल को लेकर बवाल, जांच से पहले दुकान से हटे बोरे! वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

मामले की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिए जाने के बाद विभागीय स्तर से जांच की बात सामने आई है

गावां में सरकारी चावल को लेकर बवाल जांच से पहले दुकान से हटे बोरे वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत में एक किराना दुकान में सरकारी चावल रखे जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने सेरुआ स्थित रोहित जनरल स्टोर की दुकान में करीब 25 बोरी सरकारी चावल रखे होने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिए जाने के बाद विभागीय स्तर से जांच की बात सामने आई है. बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चांदनी कुमारी जांच के लिए संबंधित दुकान पर पहुंचीं. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी के पहुंचने से पहले ही दुकान से चावल के बोरे हटा दिए गए थे. इससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

इधर, मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मनोज यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में दुकान के अंदर चावल के बोरे दिखाई दे रहे हैं, जिन पर सरकारी विभाग से संबंधित चिन्ह नजर आ रहा है. मनोज यादव ने आरोप लगाया है कि रोहित जनरल स्टोर में करीब 25 बोरी सरकारी चावल रखा गया था और उन्होंने इसका वीडियो बतौर साक्ष्य पोस्ट किया है. वीडियो में दुकान संचालक की ओर से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने उसे चावल दिया था, वह चावल वापस कर चुका है. 

जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने कहा विद्यालय का है चावल

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने मामले पर टिप्पणी करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे चावल को विद्यालयों को मिलने वाला सरकारी चावल बताया है. हालांकि, इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है.

यदि चावल विद्यालयों के लिए आवंटित सरकारी खाद्यान्न पाया जाता है, तो उसका निजी किराना दुकान तक पहुंचना गंभीर जांच का विषय होगा. ऐसे में यह पता लगाना जरूरी होगा कि चावल किस योजना या मद का था, किसके लिए आवंटित किया गया था और वह दुकान तक कैसे पहुंचा.

अधिकारी का पक्ष नहीं मिल सका

मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चांदनी कुमारी से संपर्क कर जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला. इस कारण विभाग की ओर से मामले में की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी.

फिलहाल ग्रामीणों के आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष की टिप्पणी के बाद मामला चर्चा में है. अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुकान में रखा चावल सरकारी खाद्यान्न था या नहीं और यदि था, तो वह वहां तक कैसे पहुंचा.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.