रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कहां से कहां तक

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कहां से कहां तक

धनबाद और कोयंबटूर के बीच जल्द ही एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने वाली है.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी झारखंड से जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस जानिए कहां से कहां तक

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
झारखंड को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. धनबाद और कोयंबटूर के बीच जल्द ही एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने वाली है. रेलवे बोर्ड ने धनबाद डिवीजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नॉन-एसी श्रेणी की इस ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा.

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन 

नई अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन संचालित होगी. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे रवाना होगी, जो सोमवार को शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और गुरुवार को दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेगी.

धनबाद-गया होकर चलेगी नई ट्रेन

नई ट्रेन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, काटपाड़ी, सलेम और इरोड होते हुए कोयंबटूर जाएगी.
गौरतलब है कि रेलवे ने इसी साल कतरास-रांची होते हुए धनबाद से पोत्तनूर के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की थी. अब कुछ ही महीनों के भीतर धनबाद से एक और अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: रांची में आज आदिवासी महाजुटान रैली, कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की नो-एंट्री; रूट भी डायवर्ट

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा