खुशखबरीः जियो यूज़र्स को 18 महीनों तक मिलेगा Google AI Pro का मुफ़्त एक्सेस 

By : Jeevan Verma
खुशखबरीः जियो यूज़र्स को 18 महीनों तक मिलेगा Google AI Pro का मुफ़्त एक्सेस 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और गूगल ने आज एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएँगी. इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस. इस ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूज़र है. यूज़र्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज और वीडियो बनाने की एक्सपेंडिड लिमिट मिलेगी. पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएँ भी ऑफर में शामिल हैं. 

शुरुआत में इस सुविधा को18 से 25 वर्ष के जियो यूज़र्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा. यह AI सुविधा कंपनी सिर्फ उन जियो ग्राहकों को मुहैया कराएगी जिनके पास 5जी अनलिमिटेड प्लान्स होंगे. रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर जियो ग्राहकों के लिए यह खास AI सुविधा लेकर आए हैं. इसका उद्देश्य, हर भारतीय उपभोक्ता, संस्था और डेवलपर को AI से जोड़ना है. 

साझेदारी रिलायंस के “AI for All” विज़न के अनुरूप है, इसपर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश डी. अंबानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि 1.45 अरब भारतीयों तक AI सेवाएं पहुँचें. गूगल जैसे दीर्घकालिक साझेदारों के साथ मिलकर हम भारत को AI सक्षम नहीं बल्कि AI समर्थ बनाना चाहते हैं. जहाँ हर नागरिक और संस्था AI का उपयोग कर आगे बढ़ सके.”

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, “रिलायंस हमारे लिए भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में एक अहम साझेदार रहा है. अब हम इस सहयोग को AI के युग में ले जा रहे हैं. यह पहल गूगल के अत्याधुनिक AI टूल्स को भारत के उपभोक्ताओं, व्यवसायों और डेवलपर्स तक पहुँचाएगी.”

अब 18 महीने तक जियो यूज़र्स मिलेगा Google AI Pro का मुफ़्त एक्सेस
​​• 
   गूगल का जियो यूजर्स को तोहफा, 35,100 रूपय की कीमत का Google AI Pro फ्री
•    2 TB क्लाउड स्टोरेज, Google Gemini 2.5 Pro का एक्सेस
•    लेटेस्ट Nano Banana, Veo 3.1 और Notebook LM का भी एक्सपेंडिड एक्सेस
•    रिलायंस और गूगल मिलकर भारत की AI क्रांति को देंगे नई रफ्तार 
•    Tensor Processing Units से भारतीय उद्योग, बड़े और जटिल AI मॉडल कर सकेंगे विकसित
•    AI हार्डवेयर तक होगी कंपनियों की पहुंच, Gemini Enterprise पर बनेंगे AI एजेंट्स

दुनिया में भारत AI का हब बन सके, इसके लिए रिलायंस और गूगल भारत में उन्नत AI हार्डवेयर, यानी Tensor Processing Units (TPUs) तक, कंपनियों की पहुँच बढ़ाएँगे. इससे भारतीय उद्योगों को बड़े और जटिल AI मॉडल विकसित करने में मदद मिलेगी. प्रेस विज्ञप्ति में रिलायंस इंटेलिजेंस को Google Cloud का रणनीतिक साझेदार बताया गया है. जो भारतीय व्यवसायों में Gemini Enterprise के उपयोग को बढ़ावा देगा. यह एक आधुनिक AI प्लेटफ़ॉर्म है जो कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में AI एजेंट्स बनाने और उपयोग करने की सुविधा देता है.

ये भी पढ़ेंः- अपने बेडरुम में क्या बातचीत करते हैं आप.. सारा कुछ सुनता है आपका फोन, रिसर्च में हुआ खुलासा, रहें सावधान

संबंधित सामग्री

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.