Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: राज्य सरकार ने 'मंईयां सम्मान योजना' के लाभार्थियों को होली से पहले बड़ी राहत देने का फैसला किया है. अब लाभार्थियों को जनवरी और फरवरी माह की राशि एकमुश्त दी जाएगी. सरकार ने यह निर्णय होली और ईद जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए लिया है, ताकि पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके. योजना के तहत मिलने वाली दो महीनों की किस्त एक साथ खाते में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे त्योहारों के दौरान उन्हें अतिरिक्त सहूलियत मिल सके. ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे अररिया समाहरणालय, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कर रहे समीक्षा बैठक
बिहार
देश-विदेश
झारखंड