प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह वप्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मैट्रिक परीक्षा देने जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना मेन रोड स्थित बिरसा अस्पताल के समीप की है.जानकारी के अनुसार अकराही गांव की नेहा कुमारी पैदल प्लस टू विद्यालय परीक्षा केंद्र की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार चार युवक, जो राजा मेदनी राय इंटर कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे थे.अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार बैठे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में बाइक सवार चारों युवक भी चोटिल हो गए.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बिरसा अस्पताल के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के दौरान नेहा कुमारी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर कर दिया.बाइक सवार युवकों की पहचान उक्कामाड़ निवासी विकास कुमार, बजरंगी कुमार, मनोज कुमार और विकास सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि इनमें से दो युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गए, जबकि विकास कुमार और बजरंगी कुमार का इलाज अस्पताल में किया गया.घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी