भरत मंडल/न्यूज11 भारत
गांडेय/डेस्क: गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलीडीह में आज बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति एक ही बाइक से चकाई से धनबाद की ओर जा रहे थे तभी अचानक दुर्घटना हो गई. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है जबकि दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं. बताया जाता है कि हल्की चोट वाले युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे कम नुकसान हुआ. घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़े: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण में लापरवाही पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, कार्य को जल्द शुरू करने का दिया निर्देश