पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को घाघरा मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी अमर रहे के नारे लगाए. मंडल अध्यक्ष आशिष कुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है. उन्होंने कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
जनसंघ की स्थापना और पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश
जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन बिहारी सिंह ने भारतीय जनसंघ की स्थापना और पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से जनसंघ की स्थापना की थी. वही राष्ट्रवाद आज विशाल वटवृक्ष बनकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश की सेवा कर रहा है. उन्होंने कहा कि शून्य से शिखर तक का यह सफर सिद्धांतों और राष्ट्र-प्रथम की नीति का परिणाम है.
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुलेश्वर सिंह,उर्फ ( शिव सिंह ) अमित ठाकुर, सुदर्शन गोप, शोला सिंह, अरुणजय सिंह, महिला मोर्चा की सीमा देवी, करीमन पहान, धनंजय साहू, प्रदीप उरांव, अशोक साहू, धर्मेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढें: दुनिया को 45 दिनों की मिलने वाली है शांति! सीजफायर की चल रही बात, फिलहाल झकझूमर नहीं करेंगे अमेरिका और ईरान!