घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार को भावभीनी विदाई, लातेहार एसडीओ पद पर पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार को भावभीनी विदाई, लातेहार एसडीओ पद पर पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार को भावभीनी विदाई लातेहार एसडीओ पद पर पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा प्रखंड सभागार में रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. घाघरा में सफलतापूर्वक तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के बाद उनकी पदोन्नति लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पद पर हुई है. इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन, स्थानीय घाघरा प्रमुख सविता देवी एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी. समारोह में वक्ताओं ने दिनेश कुमार की कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की. वरिष्ठ समाजसेवी अनिरुद्ध चौबे एवं विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा गया तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी गई.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि दिनेश कुमार ने अपने कार्यों से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वे उपायुक्त के रूप में गुमला जिले में पुनः लौटेंगे. प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दिनेश कुमार ने हमेशा एक अधिकारी से बढ़कर अभिभावक की भूमिका निभाई और टीम भावना के साथ सभी को कार्य करने के लिए प्रेरित किया. विदाई के दौरान कई कर्मियों की आंखें नम दिखीं.

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नए प्रशासनिक दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं. पंचायत सचिव शंकर साहू दिनेश बड़ाइक ज्योति महतो भोला संतोष गुप्ता सेविका सावित्री देवी सहित काफी संख्या में समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थि रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला के परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर