वायरल वीडियो

घाघरा: बदहाल सड़क ने गर्भवती को बहंगी पर पहुंचाया, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल

घाघरा प्रखंड के एक गांव की गर्भवती महिला को दौरा में बहंगी के सहारे ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By : Ark Sahuliyar
घाघरा: बदहाल सड़क ने गर्भवती को बहंगी पर पहुंचाया, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा प्रखंड के एक गांव की गर्भवती महिला को दौरा में बहंगी के सहारे ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस संबंध में जब पूछताछ  की गई तो ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वीडियो कुहीपाट पंचायत  के गुनिया गांव का है. जहां एक गर्भवती महिला को सड़क खराब होने के कारण दौरा में दो व्यक्तियों के सहारे बहांगी में लादकर स्वास्थ्य सहिया के साथ गांव से मुख्य पथ तक लाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बहुत ही खराब स्थिति है जगह-जगह पर बड़े बड़े गड्ढे और कीचड़ युक्त हो गए हैं. जहां कोई भी वाहन अंदर गांव में प्रवेश नहीं करता है. सबसे बड़ी बात है कि उक्त मिट्टी मोरम सड़क निर्माण का कार्य पिछले दो महीने पूर्व पंचायत के 15वे बीत राशि से कराया गया. लेकिन स्थिति पहले से और ज्यादा खराब हो गई. ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी मोरम सड़क केवल नाम मात्र के लिए योजना हुई है मिट्टी को ही बगल से काटकर उसमें डाल दिया गया है. उक्त कीचड़ युक्त सड़क होने के कारण मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसका ताजा उदाहरण उक्त वीडियो है.