घाघरा: ऑटो वालों की मनमानी से पैदल चलना भी मुश्किल, घंटों लगता है जाम

ऑटो वालों की मनमानी

घाघरा: ऑटो वालों की मनमानी से पैदल चलना भी मुश्किल, घंटों लगता है जाम

बिना लाइसेंस और नाबालिग चालक बढ़ा रहे हादसों का खतरा

घाघरा ऑटो वालों की मनमानी से पैदल चलना भी मुश्किल घंटों लगता है जाम 

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पुटो रोड पर ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है. सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े किए जाने के कारण आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम के चलते बड़े वाहनों को गुजरने में भारी परेशानी होती है.

वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर ऑटो खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है. ऐसे में आमने-सामने से आने वाले बड़े वाहन फंस जाते हैं और देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है. कई बार लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाता है.

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुटो रोड पर चलने वाले अधिकांश ऑटो चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है. इतना ही नहीं, कई नाबालिग भी ऑटो चलाते देखे जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई बार ऑटो में सवार यात्री भी चोटिल हो चुके हैं.

संबंधित सामग्री

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर