विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर गीता देवी के निर्वाचित होने की अधिकारिक घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं के साथ जीत का जश्न मनाया. गीता देवी, पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के पुत्र संजय बैठा की पत्नी हैं. स्थानीय लोगो का कहना हैं की गीता देवी के नेतृत्व में नगर परिषद में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देने के लिए अखिल भारतीय धोबी महासंघ के पदाधिकारी विश्रामपुर पहुंचे. प्रतिनिधिमंडल में पलामू जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा, जिला सचिव अजय बैठा, प्रदेश मीडिया प्रभारी (पलामू प्रमंडल) विकास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हुसैनाबाद शशिकांत रंजन, प्रमोद बैठा एवं गुड्डू रजक शामिल थे. महासंघ के पदाधिकारियों ने गीता देवी को फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की.
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा एवं उनके पुत्र संजय बैठा से भी शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कई विषयो पऱ विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष ने मेदिनीनगर में आगामी 1 मार्च 2026 को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया. उन्होंने बताया कि यह 23 फरवरी क़ो संत गाडगे जी महाराज की जयंती थी लेकिन 23 फरवरी क़ो झारखंड मे नगर निकाय चुनाव के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाया था उसी के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं, जोकि सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. गीता देवी की जीत को लेकर विश्रामपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि नगर परिषद के विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा दिशुवा जाहेरगाड़ में बाहा बोंगा पर्व कल, तैयारियां पूरी