गावां: 21 नवंबर से शुरू हो रही ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’, शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक

गावां: 21 नवंबर से शुरू हो रही ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’, शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक

गावां 21 नवंबर से शुरू हो रही ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार शिविर को सफल बनाने हेतु मंगलवार को प्रखंड सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने की. बैठक में प्रखंड व अंचल कार्यालय के साथ-साथ सभी विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिविर आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में लगने वाले शिविरों में सभी विभागों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि आमजनों की समस्याओं का ऑन-द- स्पॉट निवारण हो सके.

प्रखंड विकास पदाधिकारी  ने निर्देश दिया कि शिविर में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. साथ ही शिविर में आने वाले ग्रामीणों की सुविधा हेतु आवश्यक प्रबंध पूर्व से ही कर लिए जाएं. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी विभागों से समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ अविनाश रंजन, बीपीओ विनय कुमार, ऐई संतोष कुमार, एमओ प्रदीप राम, मो रिजवान, राकेश कुमार, मुखिया कन्हाई राम, अमित कुमार, गुरुसहाय रविदास, मुन्नी कुमारी, प्रभा देवी, अनिल कुमार, राजेन्द्र प्रसाद मण्डल, राजीव रंजन, सब्दर अली, मकसूद आलम, पंकज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चान्हो के बलसोकरा घर में मिला खतरनाक रसल वाइपर, घर वालों की बची जान

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.