अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस ने बिजका बाजार में सब्जी दुकानदार के हुए हत्याकांड का खुलाशा करने में सफलता पाई है, गौरतलब है की गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में 25 फरवरी को हुए गोली कांड में फकिराडीह के सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी की हत्या की गई थी. घटना के खुलासा करते हुए रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया की बिजका बाजार में सब्जी दुकानदार मृतक दीपक चौधरी के भाई राकेश चौधरी के फर्दब्यान के आधार पर भंडरिया थाना में कांड दर्ज की गई थी,
हत्याकांड की खुलाशा करने के लिए गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन अनु०पु० पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया. जिसके बाद पुलिस के अनुसंधान के दौरान इस हत्याकांड में शामिल विजय सिंह एवं जेठु सिंह दोनों ग्राम बिंदा थाना-भंडरिया जिला-गढ़वा के साथ इस कांड में संलिप्त बजरंगी चौधरी, फ़किराडीह थाना भंडरिया जिला गढ़वा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इस कांड में प्रयुक्त हथियार को भी गिरफ्तार सुटरों के निशानदेही पर बरामद किया गया. हत्याकांड के अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई है की इस हत्याकांड के मृतक एवं अभियुक्त सूर्यदेव चौधरी के बीच जमीन का विवाद था. जहाँ पूर्व से दोनों पक्ष में जमीन संबंधी लड़ाई झगड़ा का केस भी चल रहा है.
मृतक दीपक चौधरी एवं इस कांड के नामजद अभियुक्त सूर्यदेव चौधरी के बीच जमीन विवाद को लेकर करीब दो साल पहले मार पीट भी हुई थी. अभियुक्त सूर्यदेव चौधरी मृतक के गोतिया से करीब पाँच एकड़ जमीन खरीद किया था जो बिना बटवारा के ही खरीद लिया गया था. मृतक तथा मृतक के परिजन अपने हिस्से का जमीन की मांग हमेशा करते थे परंतु सूर्यदेव चौधरी इनके जमीन पर कब्जा करना चाहता था . लेकिन मृतक एवं मृतक के पिता रामबंद्र चौधरी उक्त जमीन पर हमेशा अपना दावा करते थे तो सूर्यदेव चौधरी आसके हिस्से की जमीन को लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा करते थे. खरीदा हुआ जमीन पर कब्जा करने के लिए सूर्यदेव चौधरी ने सुटर विजय सिंह, जेठू सिंह बजरंगी चौधरी के साथ मिलकर दीपक चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दिया. इसके एवज में सुटरों को एक लाख रुपया देने का तय हुआ था एवं यह भी तय हुआ था की मृतक दीपक चौधरी साप्ताहिक बाजारों में जाकर दुकान लगाता है जहां मौका देखकर उसकी हत्या कर देना है. शूटरों को साथ लेकर सूर्यदेव चौधरी एवं बजरंगी चौधरी कई बार मृतक दीपक चौधरी का हत्या करने के लिए रेकी भी किया था.जहाँ दिनांक-25 फ़रवरी को सप्ताहिक बाजार बिजका गांव में सुटरों के साथ सूर्यदेव चौधरी एवं बजरंगी चौधरी पहुँच गए एवं पूरा दिन रेकी करने के बाद जब बाजार समाप्त हुआ तब मौका पाकर समान समेटने के दौरान सुटरों द्वारा मृतक की भरठुआ बंदूक में तीन छर्रा डालकर हत्या कर मौका का फायदा उठाकर वहाँ से फरार हो गए.
हत्या के बाद सूर्यदेव चौधरी द्वारा सुटर विजय सिंह को हत्या करने के एवज में 20 हजार रुपये मोबाइल के माध्यम से दी गई थी.वहीं इस हत्याकांड के सुटरो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान के साथ भंडरिया थाना के कई जवान शामिल रहें.
यह भी पढ़ें: भरनो के स्कूल चौक के पास सड़क हादसे में सोमनाथ रजक की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ