अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला समाहरणालय के समक्ष आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एमएमडीआर बिल एवं चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे केंद्र पर झारखंड के खनिज अधिकार कमजोर करने का आरोप लगाया. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) एवं राम मंदिर मे चंदा चोरी के विरोध मे गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को जिला जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष,नेता और कार्यकर्ताओ ने भाग लिया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथो मे तख्ती लिए हुए प्रस्तावित खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई. मौके पर जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के विकास मे आर्थिक चोट देने की कोशिश की है जिसके खिलाफ आज हमलोग समाहरणालय पर धरना दिए है इसके अलावा यूपी के राम मंदिर से चंदा चोरी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया है. सात सितंबर को रांची मे लोकभावन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन है धरना के अंत मे महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौपा गया है.
यह भी पढ़ें: झारखण्ड आन्दोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने समेत झारखण्ड आन्दोलनकारी महासभा ने रखी कई मांगें