गढ़वा उपायुक्त ने जिले से हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का जारी किया निर्देश

गढ़वा उपायुक्त ने जिले से हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का जारी किया निर्देश

पत्र निर्गत की तिथि से दो दिनों के अंदर सेवा पर वापस नहीं आने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई कार्रवाई की चेतावनी

गढ़वा उपायुक्त ने जिले से हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का जारी किया निर्देश

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा /डेस्क:  गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा जिले में कार्यरत हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को दो दिनों के अंदर सेवा पर वापस आने का निदेश दिया गया है. बताते चलें कि जिले में कार्यरत कतिपय मनरेगा कर्मी विगत माह मार्च, 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. चूंकि महात्मा गाँधी नरेगा योजना माँग आधारित योजना है एवं ग्रामीणों द्वारा काम की माँग के आधार पर 15 दिनों के अन्दर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होता है. ऐसी परिस्थिति में कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण मनरेगा योजना के क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण माह मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम मानव दिवस का सृजन किया जा सका है.अतः उन्होंने प्राप्त विभागीय निदेश एवं उपर्युक्त वर्णित परिस्थिति में मनरेगा योजना की महत्ता तथा ग्रामीणों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराने के परिप्रेक्ष्य में जिला-गढ़वा अंतर्गत हड़ताल पर गए सभी मनरेगा कर्मियों को निर्गत आदेश की तिथि से दो दिनों के अंदर सेवा पर लौटने का निदेश दिया है. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि यदि वे निर्धारित अवधि के अंदर सेवा पर वापस नहीं आते हैं, तो उनके विरूद्ध विधि-सम्मत यथोचित कर्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:  धनबाद के लोयाबाद पार्टी नेताओं पर जानलेवा हमले और फर्जी मुकदमों को लेकर सुदेश महतो को रिपोर्ट सौंपेगा जांच दल

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक