गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने सरस्वती नदी तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण ...

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने सरस्वती नदी तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण मुक्ति व स्वच्छता को लेकर दिए निर्देश

गढ़वा dc पशुपतिनाथ मिश्रा ने सरस्वती नदी तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण अतिक्रमण मुक्ति व स्वच्छता को लेकर दिए निर्देश

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिला मुख्यालय के शहर की नदियाँ केवल जलधारा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं. इसी सोच को साकार करने की दिशा में शहरी नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से सरस्वती नदी के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नदी के तटीय क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए अतिक्रमण की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्रों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को नदी स्वच्छता एवं संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई. उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे नदी संरक्षण को केवल सरकारी अभियान न मानें, बल्कि इसे सामाजिक दायित्व एवं जनआंदोलन के रूप में अपनाएँ. उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और जीवंत नदियाँ ही सतत विकास की मजबूत आधारशिला हैं. साथ ही, स्वच्छता अभियान में स्वेच्छा से सहभागी बन रहे जागरूक नागरिकों की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही नदी संरक्षण जैसे अभियानों को स्थायी सफलता मिल सकती है. उनके अनुसार, समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ही स्वच्छ एवं संरक्षित नदी तंत्र का निर्माण संभव है.

निरीक्षण के दौरान गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.प्रशासन द्वारा शहरी नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा सरस्वती नदी को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: अधूरे सड़क कार्य को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर जताई नाराजगी

संबंधित सामग्री

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

झारखंड

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

झारखंड

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

झारखंड

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले



मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का 70% काम पूरा, अगस्त से शुरु हो सकता है आवागमन; भागलपुर पहुंचेंगे सिर्फ 1 घंटे में

बिहार

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का 70% काम पूरा, अगस्त से शुरु हो सकता है आवागमन; भागलपुर पहुंचेंगे सिर्फ 1 घंटे में

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बन रही 124.41 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगस्त से इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।