पलामू के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिलाने के लिए गैप ए...

पलामू के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिलाने के लिए गैप एनालिसिस प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पलामू के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिलाने के लिए गैप एनालिसिस प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​पलामू सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से एक दिवसीय गैप एनालिसिस प्रशिक्षण शिविर  का ayojnwसिविल सर्जन कि अध्यक्षता मे किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को NQAS प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह तैयार करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए मौजूदा कमियों व अंतरालों की पहचान करना था.

​शिविर में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, गुणवत्ता नोडल पदाधिकारियों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों और अन्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को NQAS के आठ प्रमुख क्षेत्रों, चेकलिस्ट आधारित गैप एनालिसिस की व्यावहारिक प्रक्रिया, स्कोरिंग पद्धति तथा आवश्यक साक्ष्यों के संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

​कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिए गैप एनालिसिस का कार्य पूरा करने की एक निश्चित समय सीमा भी तय की गई. निर्धारित तिथि तक सभी केंद्रों को अपनी रिपोर्ट जिला गुणवत्ता इकाई को सौंपनी होगी, जिसके आधार पर आगे की सुधारात्मक कार्य योजना तैयार की जाएगी. इसके बाद ही NQAS प्रमाणीकरण के लिए राज्य स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. सिविल सर्जन, पलामू सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है, ताकि जिले के अधिक से अधिक केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिल सके.

यह भी पढ़ें: पीएम-जनमन सड़क निर्माण में वन भूमि अतिक्रमण का मामला, पेड़ कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; काम रुका

संबंधित सामग्री

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

झारखंड

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर