संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले की मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानु आलम, समीर आलम और सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार के रूप में हुई है, जिनके पास से पुलिस ने चोरी किए गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद कर लिए हैं.
इस मामले के संदर्भ में सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बतया कि दिनांक 26 मई 2026 को आवेदक श्रेयांस कुमार दुबे के लिखित आवेदन के आधार पर मेदिनीनगर शहर थाना में ममला दर्ज किया गया था. यह मामला किसी अज्ञात अपराधी द्वारा बच्चे के गले से लॉकेट काटकर चोरी करने से जुड़ा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली.
जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 29 मई को कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सानु आलम और समीर आलम शामिल हैं, जो दोनों सगे भाई हैं और उनके पिता का नाम फिरोज आलम है. इनका स्थायी निवास गाँव अररूवा थाना हरिहरगंज रहने वाला है, जबकि वर्तमान में ये मेदिनीनगर शहर के पहाड़ी मोहल्ला में रह रहे थे. वहीं तीसरे आरोपी सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जो मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के साहित्य समाज चौक बड़ा तालाब का रहने वाला है.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीनताई किए हुए दोनों सोने के लॉकेट बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी
यह भी पढ़ें: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी