भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने शुक्रवार को आगामी सरस्वती पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित डीजे संचालकों एवं डीजे मालिकों के साथ बैठक की. बैठक में पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. किसी भी प्रकार के भड़काऊ या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले गीत बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिया कि डीजे संचालक कम साउंड में ही गाने बजाएं और प्रशासन के आदेशों का पूर्ण पालन करें.
बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कई डीजे संचालक और डीजे मालिक उपस्थित थे. पुलिस प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: कोलकाता में आयोजित 40वीं डीएई शतरंज प्रतियोगिता में यूसिल की टीम ने जीती चैंपियनशिप