न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी जवानों के खिलाफ विभागीय और कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने वर्दी की मर्यादा और विभागीय अनुशासन को ताक पर रखकर जुए में हिस्सा लिया और इसे संचालित भी किया. मामले की जांच के दौरान सार्जेंट मेजर ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की. निलंबित सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़ें- 1 करोड़ रुपये मूल्य की 1100 पेटी शराब से लदा ट्रक लापता, चालक भी गायब