जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पुलिस लाइन के पास स्थित वर्षों पुराना गगन देव शिव मंदिर इन दिनों बदहाल स्थिति में है. मंदिर की दीवारों और भवन के कई हिस्सों में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है. मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मंदिर की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है.

श्रद्धालुओं ने बताया कि बारिश के मौसम में मंदिर परिसर में पानी भर जाता है. जलजमाव की वजह से पूजा करने आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. साथ ही मंदिर की नींव और भवन को भी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

गौरतलब है कि गगन देव शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. खासकर शाम के समय नियमित रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल होते हैं.

मंदिर की जर्जर हालत को लेकर भजन-कीर्तन में शामिल महिलाओं और श्रद्धालुओं ने चिंता जताते हुए पलामू सांसद, स्थानीय विधायक, मेयर और डिप्टी मेयर से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की है. उनका कहना है कि मंदिर की मरम्मत, जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द कराया जाना चाहिए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि उनकी मांगों पर ध्यान देंगे और जल्द ही मंदिर के संरक्षण व विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.