झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाला गाड़ाडीह पुल 6 साल से अधूरा, ग्रामीणों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाला गाड़ाडीह पुल 6 साल से अधूरा, ग्रामीणों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाला गाड़ाडीह पुल 6 साल से अधूरा ग्रामीणों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

न्यूज11  भारत

सोनाहातू/डेस्क: रांची जिले के सोनाहातू पूर्वी क्षेत्र स्थित गाड़ाडीह गांव में स्वर्णरेखा नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल पिछले छह वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है. यह पुल झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने से हजारों ग्रामीणों को आज भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण का कार्य वर्षों पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है. बरसात के दिनों में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.

इसी मुद्दे को लेकर पांच परगना फाइटर्स के केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने सांसद संजय सेठ और विधायक अमित कुमार से आग्रह किया है कि वे मामले का संज्ञान लेते हुए पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की दिशा में पहल करें.

ललित कुमार महतो ने कहा कि यह पुल केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि दो राज्यों के लोगों की जीवनरेखा है. इसके अधूरे रहने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और दैनिक आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर उसे पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण व्यापक जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी.

ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि पुल आज भी अधूरा खड़ा है. अब लोगों की नजरें जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा कर जनता को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिले विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर