न्यूज11 भारत
केरेडारी/डेस्क: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में संचालित सीसीएल की प्रस्तावित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है. पचड़ा पंचायत निवासी राहुल कुमार, पिता जुगन साव ने वीडियो जारी कर सुशी इंफ्रा माइनिंग कंपनी के कैंप परिसर में बने टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है
राहुल का आरोप है कि वह परियोजना से विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्र का निवासी है. उसे वोल्वो चालक के पद पर पिछले छह महीने से ट्रायल कराया जा रहा है, लेकिन अब तक रोजगार नहीं दिया गया. आरोप है कि दूसरे जिले और राज्यों से आए लोगों को परियोजना में चालक के रूप में काम पर रखा जा रहा है. रोजगार की आस में छह महीने तक इंतजार करने के बाद युवक का धैर्य जवाब दे गया है. फिलहाल युवक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मामले में प्रशासन एवं कंपनी की त्वरित पहल बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: पलामू में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा