रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक, जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी

वायरल ट्रक की कहानी

रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक, जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी

आज 31 अगस्त को यह ट्रक नेवरी विकास गोलचक्कर के आसपास पहुंचा है.

रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में रहने वाले लोगों ने अब तक रोड पर सामने से या सोशल मीडिया पर रील्स में एक भारी-भरकम मशीन लोडेड 308 चक्का वाला विशाल ट्रक जरूर देखा होगा. यह वायरल ट्रक इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह विशाल ट्रक कहां से आया है और इसकी आखिरी मंजिल कहां है? साथ ही इस पर जो भारी भरकम मशीन लोड है, वह क्या है? और यह ट्रक कितने दिनों से चल रहा है? आइए आपके मन में चल रहे इन सभी सवालों का जवाब आपको इस खास लेख में देते हैं. 

वायरल ट्रक से जुड़ी अहम जानकारी 

आज 31 अगस्त को यह ट्रक नेवरी विकास गोलचक्कर के आसपास पहुंचा है. वहीं कल रविवार को यह ट्रक सिमलिया रिंग रोड में धोनी फार्म हाउस के पास से गुजरा था, जहां इस ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. बताते चलें विशालकाय संरचना और अत्यधिक वजन के कारण यह ट्रक एक दिन में करीब 10-12 किमी ही चल पाता है. इसके अलावा रास्ते में इस ट्रक को कई तरह की चुनौतियां का भी सामना करना पड़ रहा है. 

उत्तर प्रदेश है ट्रक की आखिरी मंजिल 

यह विशाल ट्रक ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से करीब दो माह पूर्व चलना शुरू हुआ है. ओडिशा से झारखंड के रास्ते यह ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहा है. झारखंड के कई जिलों से गुजरते हुए यह ट्रक फिलहाल रांची पहुंचा है. ट्रक की धीमी गति के कारण अभी इसे उत्तर प्रदेश पहुंचने में करीब दो माह का और समय लगेगा.  
इस ट्रक में लोडेड भारी-भरकम मशीन उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए जा रही है. इस मशीन को वियतनाम से मंगाया गया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा