छोटे शहर से बड़ी उड़ान: बुंडू की युक्ता जैन ने फोरेंसिक साइंस में जीता गोल्ड मेडल

छोटे शहर से बड़ी उड़ान: बुंडू की युक्ता जैन ने फोरेंसिक साइंस में जीता गोल्ड मेडल

छोटे शहर से बड़ी उड़ान बुंडू की युक्ता जैन ने फोरेंसिक साइंस में जीता गोल्ड मेडल

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

बुंडू/डेस्क: नाम बुंडू का, उपलब्धि पूरे झारखंड की – मनोज कुमार पाटनी और गुणमाला पाटनी की सुपुत्री युक्ता जैन ने फोरेंसिक साइंस ऑनर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. दीक्षांत समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार और देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संयुक्त रूप से युक्ता को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. युक्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 2019 में बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल से पूरी की थी और वर्ष 2022-25 सत्र में झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में फोरेंसिक साइंस विषय में नामांकन लिया. कड़ी मेहनत और एकनिष्ठ परिश्रम के दम पर वह अपने बैच की टॉपर बनीं और उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया.

उनकी इस उपलब्धि पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है. युक्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन कीर्ति, पारिवारिक सदस्यों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह मुकाम संभव हो पाया.युक्ता का लक्ष्य आगे चलकर सीबीआई या सीआईडी के फोरेंसिक विभाग में क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के रूप में कार्य करना है. उनकी स्वर्णिम सफलता से पूरे बुंडू क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है और लोग उन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'धनबाद का लाला' अनिल गोयल  ईडी के चंगुल में बुरी तरह फंसा! दुबड़ा में घुसा ईडी, 5 से अधिक कम्पनियों पर पड़ा छापा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

झारखंड

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

झारखंड

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

झारखंड

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार