मामूली विवाद पर दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर कर दी थी हत्या, आरोपी रोहित तिग्गा ...

मामूली विवाद पर दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर कर दी थी हत्या, आरोपी रोहित तिग्गा को बेल देने से कोर्ट ने किया इनकार

मामूली विवाद पर दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर कर दी थी हत्या आरोपी रोहित तिग्गा को बेल देने से कोर्ट ने किया इनकार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गाड़ी की स्पीड को लेकर हुए मामूली विवाद पर दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में आरोपी  रोहित तिग्गा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने आरोपी रोहित तिग्गा की जमानत याचिका खारिज कर दी. गोलीबारी की घटना फरवरी 2026 की है. बता दें कि संदीप टोप्पो अपने दोस्त आलोक उरांव के पिता की रिटायरमेंट पार्टी में गया था, जहां उसके तीन दोस्त विनीत खलखो, शिवराज उरांव और रोहित तिग्गा  भी मौजूद थे.

पार्टी के बाद संदीप और उसके दोस्त घर से थोड़ी दूर पर फिर से पार्टी करने लगे थे. उसी दौरान ठंड लगने पर पुआल में आग लगाने की नीयत से पहले फायरिंग की गई. जब आग नहीं लगी तो शराब के शौकीन युवा शराब खरीदने के लिए गाड़ी से देर रात निकल गए. उस दौरान गाड़ी की स्पीड को लेकर बकझक हुई. जिसके बाद संदीप के ही दोस्त विनीत खलखो ने उसे सिर पर गोली मार दी. गोली मारने के बाद संदीप के दोस्त उसे अस्पताल ले गए और वहां से फरार हो गए. बाद में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई.

वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद रातु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनीत खलखो, शिवराज उरांव, अलोक उरांव और रोहित तिग्गा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  था. इसके साथ ही आरोपियों के पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया था.

ये भी पढ़ें- पावर हाउस से स्क्रैप की चोरी  करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला

झारखंड

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला