अंधेरे से मुक्ति: अदाणी फाउंडेशन की 'सोलर हाई मास्ट लाइट' से जगमगाए गांव

अदाणी फाउंडेशन

अंधेरे से मुक्ति: अदाणी फाउंडेशन की 'सोलर हाई मास्ट लाइट' से जगमगाए गांव

गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों में आई रौशनी

अंधेरे से मुक्ति अदाणी फाउंडेशन की सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाए गांव

न्यूज़11 भारत 
केरेडारी/बड़कागांव/डेस्क:
गांवों में अंधेरे से होने वाली परेशानियों को दूर करने और ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बड़कागांव प्रखंड के होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई हैं.

इन हाई मास्ट लाइटों के चालू होने से पहले जहां शाम ढलते ही गांवों की सड़कें, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे, वहीं अब रात के समय भी पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो रही है. इससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है.
 
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले रात के समय आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन अब सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी रहने से सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है. मंदिर परिसर, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगी सोलर हाई मास्ट लाइट ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं.

सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है. यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी अहम योगदान दे रही है.

ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है अदाणी फाउंडेशन
अदाणी फाउंडेशन गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, पेयजल, आधारभूत संरचना विकास, खेल एवं युवा विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है. फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सतत विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है.
 

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.