सेवा संकल्प अभियान

हाटगम्हरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ने कराया जांच

हाटगम्हरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत हाटगम्हरिया स्वास्थ्य उप केंद्र में वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
हाटगम्हरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ने कराया जांच

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
हाटगम्हरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत हाटगम्हरिया स्वास्थ्य उप केंद्र में वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, सेवा सेतु अभियान संयोजक पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चातोम्बा, प्रताप कटियार महतो, विपिन लगुरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.शिविर में सभी मरीजों का पंजीयन कर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई. 

दंत चिकित्सक द्वारा दांतों की जांच, नेत्र चिकित्सक द्वारा नेत्र जांच की गई और दवाइयों के साथ उचित सलाह दी गई.पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म जयंती से प्रारंभ सेवा के 25 वर्ष के अवसर पर 14 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसके तहत जनता से जुड़कर सेवा सेतु अभियान में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है. आज सैकड़ों लोगों ने जांच कराई. ऐसे आयोजनों से सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है. नर सेवा ही नारायण सेवा है.

मौके पर दुर्गावती बोयपाई, अभिजीत गागराई, देवेंद्र दास, संजय बारीक, सिकंदर जारिका, सुखलाल पुरती, सुमन गागराई, गीता बिरुवा, खुशबू हेम्ब्रम, सविता कुंकल, रवि गुप्ता, रोशन गागराई, शत्रुघ्न हेंब्रम समेत कई ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे.