रांची में धोखाधड़ी का मामला, जमीन का फर्जी मालिक बनकर बिल्डर से 1.75 करोड़ की ठगी

रांची में धोखाधड़ी का मामला, जमीन का फर्जी मालिक बनकर बिल्डर से 1.75 करोड़ की ठगी

रांची में धोखाधड़ी का मामला जमीन का फर्जी मालिक बनकर बिल्डर से 175 करोड़ की ठगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पुंदाग में करोड़ों रूपए की जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं. आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को जमीन का वैध मालिक बताकर बिल्डर के साथ एग्रीमेंट किया और बाद में यह खुलासा हुआ कि जमीन वर्षों से कानूनी विवाद में फंसी हुई थी. मामले में बिल्डर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी हैं.

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपी जेम्स कुमार कश्यप ने पुंदाग स्थित 64 डिसमिल जमीन को अपनी संपत्ति बताते हुए 19 जनवरी 2019 को ओम शांति डेवलपर्स के साथ एग्रीमेंट किया था. इस जमीन पर राज किशोर रेसीडेंसी बनाने के लिए एग्रीमेंट किया गया था. आरोपी ने लिखित रूप से भरोसा दिया था कि जमीन पूरी तरह से सही और कर्ज मुक्त हैं. बिल्डर ने उस पर भरोसा कर रांची नगर निगम से नक्शा पास कराया और एयरपोर्ट अथॉरिटी से एनओसी भी ले ली.

शिकायत के अनुसार, बिल्डर सुधांशु नारायण वर्मा ने इस प्रोजेक्ट में करीब पौने दो करोड़ रुपये का निवेश कर चुके थे. इसी बीच साल 14 अप्रैल 2022 को अचानक पुंदाग ओपी प्रभारी ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य आर रोक लगा दिया. इसके बाद जब जमीन की कानूनी स्थिति की जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. छानबीन करने पर पता चला कि उक्त जमीन पर वर्ष 2009 से ही दीवानी मुकदमा (P.S 84/2009) चल रहा था, जिसका फैसला 2017 में जेम्स कुमार कश्यप के पिता राज किशोर साहू के खिलाफ आ चुका था. इसके बाद मामला झारखंड हाईकोर्ट (FA-427 of 2018) में लंबित था, जिसे आरोपी ने जानबूझकर छिपाया.

इसके अलावा आरोपी जेम्स कुमार कश्यप ने न केवल बिल्डर को ठगा, बल्कि मालिकाना हक न होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 06 जुलाई 2020 को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) के पक्ष में 0.78 डिसिमल जमीन का गिफ्ट डीड भी बना दिया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: रांची: बजाज फाइनेंस के MD राजीव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, फर्जी लोन और पहचान के दुरुपयोग का लगा आरोप

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक