ठगी

बोकारो में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी, साधु के भेष में आए बदमाश सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार

दोनों ठगों ने महिला को चमत्कार दिखाने के नाम पर अपने झांसे में लिया और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए.

By : Dipali Kumari
बोकारो में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी, साधु के भेष में आए बदमाश सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
 बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू हनुमान नगर में साधु के भेष में आए दो ठग महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. दोनों ठगों ने महिला को चमत्कार दिखाने के नाम पर अपने झांसे में लिया और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी है. वहीं, दोनों संदिग्धों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों ठग सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के घर में पहुंचे. जहां महिला ने पहले दोनों साधू को खाना खिलाया. उसके बाद महिला को चमत्कार दिखाने लगे. पहले हाथ में घास देकर बंद मुट्ठी से अड़हुल का फूल बनाकर दिखाया. इसके बाद मुट्ठी बंद कर दुर्गा जी की मूर्ति बना दी. फिर दोनों ने महिला से सोना मांगा. महिला ने सोना नहीं होने की बात कही, लेकिन उसकी बेटी ने घर में मंगलसूत्र होने की जानकारी दी और मंगलसूत्र लाकर दोनों ठगों को दे दिया.

इसके बाद ठगों ने मंगलसूत्र को साड़ी में बांधकर दुर्गा जी की मूर्ति के साथ महिला को सौंप दिया और कहा कि इसे शाम पांच बजे के बाद खोलना है. जब महिला ने पांच बजे के बाद साड़ी खोली, तो उसमें मंगलसूत्र गायब था. इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: जीटी रोड पर डीजल चोरों का आतंक, दो टैंकरों से करीब 400 लीटर डीजल चोरी

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026