न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रेमी ने 4 दोस्तों संग मिलकर नाबालिग प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म की थी. प्रेमी दीपक कुमार समेत 4 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. दोषी दीपक कुमार, नितेश कुमार, बंटी तिर्की और गोपाल कोइरी को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही सभी पर जुर्माना लगाया. बता दें कि नाबालिग पीड़िता की आरोपी दीपक से दोस्ती थी, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था. 2 अक्टूबर 2023 को प्रेमी दीपक ने नाबालिग पीड़िता को धुर्वा डैम मिलने के लिए बुलाया था. नाबालिग जैसे ही पहुंची, आरोपी ने उसे बाइक में बैठाकर खूंटी रोड स्थित डियर पार्क ले गया. जहां प्रेमी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.
उसी दौरान दीपक ने अपने 4 दोस्तों को बुलाया और दोस्तों संग दशम फॉल घूमने का प्लान बनाया. नाबालिग पीड़िता के इनकार करने पर मान मनोवल कर सभी उसे दशम फॉल ले गए. जहां सभी 5 आरोपियों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया. जिसके बाद 3 अक्टूबर को पीड़िता को प्रेमी दीपक ने बाइक में बैठाकर धुर्वा डैम के पास लाकर छोड़ दिया था. पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद धुर्वा हटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस के संज्ञान में मामला सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 5 में से एक आरोपी नाबालिग है, जिसका मामला चिल्ड्रन कोर्ट में चल रहा है.
ये भी पढ़ें- रिश्वत मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार के खिलाफ CBI को नहीं मिली मुकदमा चलाने की इजाजत