न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क: रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सिसकरिया मोड़ के समीप बस और कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार गढ़वा से रांची की ओर जा रही थी, जबकि सिंघवाहिनी बस रांची से चतरा की ओर आ रही थी. सिसकरिया मोड़ के पास ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.
घायलों की पहचान गुड्डू उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, पूर्णिमा कुमारी और पीयूषी उपाध्याय के रूप में हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू पहुंचाया.
जहाँ सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा को लेकर बरवाडीह में होटल-लॉज की सघन जांच, प्रशासन अलर्ट