अरबिदं विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सिल्ली प्रखंड के लोसेरा गाँव में लोधमु–लोसेरा भाया करियाटोली, जामटोली, पाण्डेयटोली तक सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो द्वारा किया गया.
काफी समय से जर्जर स्थिति में पड़ी इस सड़क को लेकर ग्रामीण लगातार आवाज़ उठा रहे थे. सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा दैनिक कार्यों में आसानी होगी.विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग और सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मति अत्यंत आवश्यक थी. उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कार्रवाई शुरू होने पर विधायक और विभाग के प्रति आभार जताया.
यह भी पढ़ें: भरनो में जंगली हाथियों को खदेड़ने के लिए गुमला और बसिया से पहुंचा हाथी भागओ दल