हुसैनाबाद नगर पंचायत के तीन वार्डों में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास

शिलान्यास

हुसैनाबाद नगर पंचायत के तीन वार्डों में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास

पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद आनंद कुमार एवं सरवरी बीबी रहे उपस्थित

हुसैनाबाद नगर पंचायत के तीन वार्डों में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है. शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 08, वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 14 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए कुल तीन योजनाओं का एक ही दिन संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया. ​यह शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद आनंद कुमार एवं सरवरी बीबी के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया. ​इसमें ​वार्ड नंबर 08 में नाली निर्माण,​ वार्ड नंबर 10 पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण और ​वार्ड नंबर 14 मे भीम प्रजापति के घर से जपला चौबे सड़क तक पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नाम शामिल है.

इस मौके पर ​नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि​"नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. लंबे समय से इन वार्डों के निवासी जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे. इस निर्माण कार्य के पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्वच्छता में सुधार होगा. ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गुणवता के साथ इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएं. ​

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि हुसैनाबाद नगर पंचायत के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं. पीसीसी सड़क और नाली बन जाने से आम जनता को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी. आने वाले समय में अन्य छूटे हुए क्षेत्रों में भी विकास योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क और नाली बनने से बरसात के मौसम में होने वाली कीचड़ व जलजमाव की परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी. ​इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमार कश्यप, उमा देवी, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद अखिलेश यादव, समाजसेवी अजीत कुमार, प्रदीप पटेल (पीपी),  मृत्युंजय सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह (पचंबा), उदय सोनी, खुर्शीद आलम, असगर आलम, प्रिंस मंसूरी, निज़ाम खान, राजेश सिंह,अंजय कुमार सिंह, राजेश मालाकार, उमेन्द्र ठाकुर  के अलावा बड़ी संख्या में नगर पंचायत के नागरिक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा सीएचसी की रोगी कल्याण समिति की बैठक में बड़ा फैसला, खराब एंबुलेंसों की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर जोर

संबंधित सामग्री

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.