PLFI के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा ...

राजन राम हत्याकांड

PLFI के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा साक्ष्य के अभाव में बरी

PLFI उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किया आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है.

plfi के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा साक्ष्य के अभाव में बरी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
PLFI उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस किया आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. प्राथमिकी के अनुसार  खूंटी कर्रा के छोटका रेगड़े निवासी राजन राम PLFI उग्रवादी संगठन से जुड़कर काम करता था, जिसको लेकर वह दो बार जेल भी जा चुका था. जेल से निकलने के बाद घर पर ही रहकर काम धंधा करता था. 

दो बच्चे होने के बाद राजन PLFI को छोड़ शांति सेना में शामिल हो गया था. जिसको लेकर दस्ते के सदस्य नाराज थे. 17 मार्च 2018 को राजन अपनी पत्नी को बड़काकुरा गांव जाने की बात कह कर घर से निकला था, जो वापस नहीं आया. शाम करीब 7 बजे PLFI के तिलकेश्वर गोप और याकूब केरकेट्टा के दस्ते द्वारा राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को लेकर राजन की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर लापुंग थाना में कांड संख्या 12/2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. वहीं, इस मामले में 5 आरोपी साक्ष्य और गवाह के अभाव में कोर्ट से बरी हो चुके है.

यह भी पढ़ें- रिश्वत कांड: राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर विजिलेंस की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई

 

संबंधित सामग्री

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.